
दिनांक 28-09-2024 को वादी द्वारा थाना सहसपुर पर एक प्रार्थना पत्र अपनी नाबालिक पुत्री के साथ सोहेल खान नाम के व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया, जिस पर तत्काल थाना सहसपुर पर मु०अ०सं० – 281/24 धारा 74/351 B.N.S व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुऐ दिनांक 29-09-2024 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोहेल खान को शीतल नदी के पुल से जस्सोवाला की तरफ जामुनखाता मार्ग से गिरफ्तार किया गया l
*नाम पता अभियुक्त :-*
सोहेल खान पुत्र फरीद निवासी ढकरानी बड़ी मस्जिद के पास विकास नगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- नि० मुकेश त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर
2-वoउoनिo शिशुपाल राणा, थाना सहसपुर
3- मoउoनिo रश्मि रावत
4- कांo विकास त्यागी

More Stories
राजधानी देहरादून क़ी सुरक्षा मे सेंध लगाते बाहर से आये फेरी वाले, बिना सत्यापन और बिना परमिशन के बेधड़क घूम रहे शहर क़ी गलियों मे, भगवान जाने व्यापार कर रहे है या कर रहे है घरों के रेकी,अधिकतर अपराधों मे आता है इनकी मिलीभगत का प्रमाण.बड़ा सवाल आखिर पुलिस विभाग क्यू है मौन.!
काठगोदाम के ग्राम लमजाला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस-SDRF व स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 02 घायलों को सुरक्षित निकाला खाई से बाहर, समय पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने SDRF, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चलाया रेस्क्यू अभियान मे लिया भाग.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू