
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनाँक 10/10/2024 को चैकिंग के दौरान थाना सहसपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ नशा तस्करों द्वारा बस के माध्यम पहाड़ी जनपदों से अवैध चरस को देहरादून सप्लाई किया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एक प्राइवेट बस संख्या – UK07PA0712, जो की गुन्दयाड गांव पुरोला उत्तरकाशी से देहरादून आ रही थी, चेकिंग के दौरान रोक कर चैक किया गया तो बस में सीट के नीचे बने केबिन के अंदर से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई, जिसे बस के चालक व परिचालक द्वारा उत्तरकाशी से तस्करी कर देहरादून लाया जा रहा था।
मौके से पुलिस टीम को लगभग 05 लाख रुपये कीमत की 02 किलो 580 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, पुलिस टीम द्वारा मौके से बस चालक नसीम पुत्र हनीफ निवासी जीवनगढ़ कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून व परिचालक तालिब पुत्र मोमीन निवासी भंडारी बाग देहरादून को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह देहरादून – पुरोला उत्तरकाशी रूट पर काफी समय से बस चलाते हैं तथा पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र से चरस को सस्ते दामों में खरीदकर बस में छिपाकर देहरादून लाते है, जिसे उनके द्वारा देहरादून में महंगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता है, अभियुक्तों द्वारा बस में चरस को छुपाने के लिए सीट के नीचे एक अलग से केबिन बनाया गया था, जिससे चेकिंग के दौरान कोई आसानी से उन्हें पकड़ न सके।
*नाम पता अभियुक्तगण:-*
1- नसीम पुत्र हनीफ निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून।
2- तालिब पुत्र मोमीन निवासी भंडारी बाग, देहरादून
*बरामदगी-*
1- 02 किलो 580 ग्राम अवैध चरस *(अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम:-*
1- नि० मुकेश त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर
2- उ०नि० अमित कुमार
3- उ०नि० मंगेश कुमार
4- कां० विकास त्यागी
5- कां० अनिल कुमार

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ