देवप्रयाग (टिहरी)। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया। इस वजह से एक जवान ट्रक के नीचे दब गया। मामले की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे,लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था।घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !