
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के ब्यानगढ़ के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से लापता हुए युवक की तलाश में एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
थाना बागेश्वर से सूचना प्राप्त होने पर हेड कांस्टेबल दिनेश पुरी के हमराह एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सूचना के अनुसार, रात्रि के दौरान ब्यानगढ़ के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई थी, जिसमें स्कूटी सवार लापता हो गया था।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम कपकोट द्वारा गोमती नदी में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने नदी से दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी तथा स्कूटी सवार युवक का शव बरामद किया।

मृतक की पहचान *मोहित मेहरा (25 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी अरोड़, रानीखेत* के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने शाकिब को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी बलात्कार पीडिता लड़की को मुक़दमा वापस लेने का बना रहा था दबाव,
उत्तराखंड कौथिक-2026 में परिवहन विभाग लोगो को सड़क सुरक्षा का दे रहा संदेश: परिवहन विभाग के स्टॉल पर जागरूकता के साथ जनसहभागिता बनी लोगो क़ी पसंद, रोज़ाना सैकड़ो लोग ले रहे ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता मे भाग,
लालकुआं के वन विकास निगम क़ी सरकारी नौकरी बनी एक परिवार के लिए अभिशाप, पहले बाप फिर माँ और अब भाई क़ी दुर्घटना मे गई जान, परिवार मे बची एकलौती बहन का रो रो कर हो रहा बुरा हाल.!