
एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिये तो गदरपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक शादी समारोह में कुछ व्यक्तियों का एक विडियों सोशल मीडिया में एक पिस्टल से हर्ष फायर करते हुए वायरल हो रहा था जिसपर थाना गदरपुर में *मुकदमा अपराध सं0 208 /2025 धारा 25 आयुध अधिनियम बनाम संजू कोचर,* आदि * पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारी गण द्वारा निर्देश गये गये थे। जिसपर प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते दिनांक 01-12-2025 को मुखविर की सूचना पर *अभियुक्त संजीव कुमार कोचर पुत्र स्व0 श्री प्रीतराज कोचर निवासी-306 शिव स्थली अपार्टमेन्ट पुरुषोत्तम विहार कनखल जनपद हरिद्वार* , उम्र-50 वर्ष* को उक्त घटना में प्रयुक्त *एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर* के साथ अन्तर्गत धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
👉👉 *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण—*
अभियुक्त संजीव कुमार कोचर पुत्र स्व0 श्री प्रीतराज कोचर निवासी-306 शिव स्थली अपार्टमेन्ट पुरुषोत्तम विहार कनखल जनपद हरिद्वार
👉👉 *बरामद माल का विवरण*
एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर
👉👉 *पुलिस टीम का विवरण* —
1. संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक,थाना गदरपुर
2. उ0नि0 संजय बोरा थाना गदरपुर
3. कानि0 64 निकुल जाटव थाना गदरपुर

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!