
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पौड़ी की थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाकर गंगा घाटों के पास पत्थरों पर इमोशनल स्लोगन व जागरूकता संदेश लिखकर आमजन को खतरों से सतर्क किया गया आपको बता दे की थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में होने वाली डूबने की घटनाओं तथा गंगा किनारे नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े संभावित खतरों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गंगा तटों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर प्रमुख चेतावनी एवं जागरूकता संदेश लिखवाए जा रहे हैं इन संदेशों में भावात्मक रूप भी दिया जा रहा है जिस कारण लोग गंगा नदी के संभावित खतरे को भाँप सके साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को गहरे, संवेदनशील एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखना है जिससे नदी में डूबने की घटनाएं ना हो तथा नशीले पदार्थों के सेवन जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

पुलिस टीमों द्वारा गंगा तट क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से नियमित निगरानी बनाए रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!