
जनपद रुद्रप्रयाग मे मौसम विभाग की बारिश और भारी बर्फीबारी की चेतावनी के बाद एसएचओ रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा रुद्रप्रयाग बाजार में मौसम विभाग के बारिश व बर्फबारी के अलर्ट के दृष्टिगत रात्रि के समय में अनावश्यक सफर न करने की अपील व अनाउंसमेंट किया गया।
रात्रि सफर पर रोक: बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ों में पाले (Black Ice) की समस्या बढ़ जाती है, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं। रात के अंधेरे में दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, इसीलिए ‘अनावश्यक सफर’ न करने की हिदायत दी गई है।
अनाउंसमेंट का उद्देश्य: रुद्रप्रयाग बाजार एक मुख्य जंक्शन है जहाँ से लोग (सोनप्रयाग/त्रियुगीनारायण/चोपता-तुंगनाथ/कार्तिक स्वामी) और चमोली (औली) की ओर जाते हैं।
विजिबिलिटी की समस्या: बारिश और कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) बहुत कम है, इसलिए केवल दिन के उजाले में ही यात्रा करने की सलाह के साथ साथ बताया की अपने वाहन के टायर और ब्रेक की जांच कर लें। फिसलन वाली सड़कों पर अचानक ब्रेक मारना खतरनाक हो सकता है।
पहाड़ी व ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने के कारण गाड़ियाँ स्किड (Skid) होने का डर रहता है, इसलिए पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करना ही समझदारी है।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!