देहरादून
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार कैम्प देहरादून में “रोजगार मेला 2026” का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अजय टम्टा, केन्द्रीय राज्य मंत्री, (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय), भारत सरकार रहे। इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर, विधायक, कैंट देहरादून, मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय (देहरादून), आनंद सिंह यर्सों (कार्मिक एवं प्रशासन), बरिंदरजीत सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, उत्तरी सीमांत मुख्यालय, परमिंदर सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून), रिंकू थापा, सेनानी 23वीं वाहिनी एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित थे।
इस समारोह के दौरान माननीय मंत्री अपने सम्बोधन में कहा, कि आज समस्त भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों के 45 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। केन्द्र सरकार का लक्ष्य है, कि 61 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस लक्ष्य की प्राप्ती हेतु इस तरह के आयोजनों की शुरुआत की गई। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती की जायेगी।
रोजगार मेले के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार कैम्प परिसर देहरादून, केन्द्र में आज विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं अन्य संगठनों जैसे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, डी.एफ.एस., एफ.एस.आई.. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (ऋषिकेश) एवं इसरो के 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाईन वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से युवाओं को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंच के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं की तरफ से आभार प्रकट करते हुए कहा, कि उनके अथक प्रयास से आज हम सब का सपना विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में इतनी तत्परता से कार्य हो रहा है, जिसके तहत रोजगार मेला मुहिम के माध्यम से सरकारी नौकरियों में अवसर प्राप्त हो रहे है।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !