October 9, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रूद्रप्रयाग पुलिस ने वृन्दावन से आई महिला यात्री के ठगे गये पैसे कराये वापस,केदारनाथ टूर मे हैलीकॉप्टर का किराया भी ले लिया था एडवांस मे ,फिर भी नही कराये हेलीकॉप्टर के द्वारा धाम के दर्शन,एस पी रूद्रप्रयाग ने खुद लिया मामले का संज्ञान।

 

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के दर्शनो की लालसा हर कीसी को रहती है लेकिन करीब 16 किलोमीटर का लम्बा और पहाडी रास्ता होने के चलते हर यात्री हौंसला नही जुटा पाता और इसी बात का फायदा ट्रेवल एजेंट उठाते रहते है जो भोले भाले यात्रियो को ठगने के नये नये रास्ते निकाल लेते है। ताजा मामला आज देखने को मिला जब एक महिला यात्री वृन्दावन से केदारनाथ धाम यात्रा हेतु ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से आयी श्रद्धालु जिनका कि केदारनाथ धाम हेतु ट्रैवल एजेंसी ने हैलीकॉप्टर टिकट के पैसे लेने के बावजूद टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही पैसे वापस दे रहे थे, थाना गुप्तकाशी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इनके पैसे वापस दिलाये गये और पुलिस द्वारा उन पैसों से हैलीकॉप्टर टिकट की व्यवस्था कर केदारनाथ धाम दर्शन कराये गये। मन्दिर दर्शन कर वापस गुप्तकाशी पहुंचकर इनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

Share