
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर मे रहने वाले कबाड़ी से निकाह कर धोखाधड़ी से आधार और वोटर आईडी कार्ड बनवाकर रुद्रपुर के पहाड़गंज में रह रहने वाली एक बांग्लादेशी महिला को आज पुलिस ने उसके पति सहित गिरफ्तार कर लिया है में ले लिया है पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में ग्राम-तितूलिया,दुपचचिया ढाका बांग्लादेश निवासी बिलकिस पुत्र शमशुद हक चोरी छिपे सीमा पार कर भारत में दाखिल हो गई थी और तब से भारत में रह रही है…
पहले भी एक गिरफ्तार हो चुकी थी महिला
पकड़ी गई महिला रामपुर से UP पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विदेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था, जहां से जमानत मिलने के बाद बांग्लादेशी महिला ने रुद्रपुर के पहाड़गंज में रहने वाले कबाड़ी अनवर अली पुत्र कल्लन से निकाह कर लिया था…अनवर अली ने अपनी बांग्लादेशी पत्नी की भारतीय नागरिक दर्शाते हुए धोखाधड़ी से भारतीय मूल का आधार कार्ड भी बनवा लिया है…इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों को लगी उनके हाथ पांव फूल गए
दरअसल सत्यापन अभियान के दौरान ये पूरा मामला पुलिस के सामने आया था,जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है…उधर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर बांग्लादेशी महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया
है,फिलहाल पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बांग्लादेशी महिला का आधार कार्ड बनाने में अनवर अली की किस स्थानीय व्यक्ति ने मदद की है।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!