
राजेंद्र शिबली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों की पांच महिलाओं व क्लब की सभी एनीज को सम्मानित किया गया ।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ तहसीलदार श्रीमती श्रीमती साक्षी उपाध्याय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का भी बहुत बड़ा हाथ है। आज महिलाओं को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज महिलाए विभिन्न गतिविधियो में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। रोटरी अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।
इस मौके पर सचिव डीपी सिंह, संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, मोनिका अग्रवाल, लतिका गोयल, सीमा उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की पांच महिलाएं तहसीलदार श्रीमती साक्षी उपाध्याय, अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्या डा• उमा रावत, प्रशासक व प्रोजेक्ट प्रबंधन रीतांशी घस्माना, आंगनवाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ऊषा गोस्वामी, चरक इण्डिया लि• की डायरेक्टर व समाजसेवी डा• माधुरी डबराल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व शाल उढाकर सम्मानित किया गया। क्लब की सभी एनीज को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरतचन्द गुप्ता ने किया। समारोह में माह मार्च की मालिनी महिला दिवस विशेषांक का सम्पादक वाईपी गिलरा द्वारा विमोचन किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष गुरूबचन सिंह, सचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय, अमित अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनीत चावला, अनिल भोला, वाईपी गिलरा, कुलदीप अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता, संजीव अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, अमित अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, ऋषि ऐरन, अशोक अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, विपिन बख्शी, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, डा• एनपी पोखरियाल, सुमित अग्रवाल आदि सदस्य व एनीज मौजूद थे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार