
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की रुड़की पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है पुलिस को चोरो के पास से मंदिर से चोरी किया गया सामान बरामद भी बरामद हुआ है प्राप्त सुचना के आधार पर दिनांक 24-8-2025 को वादी डॉ सम्राट सिंह पुत्र श्री स्वतंत्र वीर सिंह निवासी शाकुंभरी एनक्लेव कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा दिनांक 23.8.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हनुमान मंदिर शाकंकुभरी एनक्लेव से शिवलिंग व पीतल के दिए ,थाली ,शेषनाग तथा दान राशि को चोरी करने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 302/25 धारा 305 डी बीएनएस पंजीकृत किया गया।
जिसपर कार्यवाही करते हुए रुड़की पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
१- समीर पुत्र मतीन अहमद निवासी भारत नगर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2- नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी उपरोक्त
3-सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार निवासी उपरोक्त
*बरामद माल का विवरण*
1- 01 पीतल की धातु का शिवलिंग
2- पीतल का दीप (जलाने वाला दिया) मय टूटा हुआ स्टैंड
3- 01 पीतल धातु का लोटा
4- 01 टूटी छोटी घंटी
5- 01 एक छोटा नाग मय स्टैंड पीतल की धातु का
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सूरत शर्मा
2- HC युनुस बेग
3- का0 1115 ना0पु0 नरेश जोशी
4- कानि0 839 ना0पु0 नीरज नेगी
5- का रंगमोहन
6 कांस्टेबल 95 सुरेंद्र लाल

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री