
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
उत्तराखंड के बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से रुड़की जा रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी क्रेन से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस रात करीब 10 बजे हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी।जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास पहुंची,सामने से आती तेज़ लाइट की गाड़ी की चमक के चलते बस ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी क्रेन को नहीं देख पाया जिसके कारण बस खड़ी क्रेन से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और कई यात्री सीटों में फंस गए टक्कर की जोरदार आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंच कर पुलिस की मदद से लोगो को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया पुलिस के मुताबिक कई लोगो को गंभीर चोट लगी है फिलहाल घायलों का अस्पताल मे इलाज़ चल रहा है!

More Stories
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !