पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत काण्डा, क्वीठी, तोली में जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर तीनों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए इसकी जांच की मांग करते हुए संबंधित विभाग को कार्य पूरा करने के निर्देश देने की गुहार लगायी है।
ग्राम प्रधान काण्डा संगीता देवी, कवीठी संगीता देवी, तोली साक्षी देवी ने कहा जल जीवन मिशन के तहत दो सालों से पेयजल लाइन का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा इसे पहले भी कई बार शासन प्रशासन को लिखित रूप से दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके कारण तीन ग्राम पंचायत के लोग पेयजल को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि यदि जल्द जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आठ जून से पोखरी में जल संस्थान के विरुद्ध उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उपजिलाधिकारी कमलेश महेता ने ग्रामीण को पेयजल की समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता देवी, साक्षी देवी, संगीता देवी, कल्याण सिंह, गजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बीरेंद्र सिंह रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
क्या कहते है अधिकारी
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ठेकेदार को कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है यदि जल्द ही कार्य नहीं किया तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने हज़ारो किलोमीटर दूर जाकर दबोचा धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को, लंबे समय से खेल रहा था पुलिस के साथ आँख मिचोली का खेल, श्वेता चौबे के धुरंधरो ने बेंगलेरु से ख़ोजकर भेज दिया जेल.!
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द