राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम में सकुशल रेश्क्यू कर लिया है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि में कोतवाली बदरीनाथ की ओर से एसडीआरएफ को सूचना दी कई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गये हैं, जिनकी सर्चिंग और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बदरीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ की टीम की ओर से स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर फंसे हुए ट्रैकर्स की सर्चिंग के लिए नीलकंठ ट्रैक पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। टीम की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद चार विदेशी पर्यटको को नीलकंठ ट्रेक पर ढूंढ लिया गया। जिसमें स्पेन निवासी 56 वर्षीय जोसेफ और तीन ब्राजील निवासी 39 वर्षीय पाउलो, 38 वर्षीय रोड्रिगो तथा 43 वर्षीय डैनीलो शामिल थे। जिन्हें बदरीनाथ लाया गया है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं