गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत सीमान्त चमोली जिले के कर्णप्रयाग के ट्रोमा सेंटर में हंस फाउंडेशन के सहयोग से डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गयी है। इससे पहले जिले के लोगों को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करके देहरादून एवं अन्य शहरों में डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। अब उतराखण्ड सरकार की ओर से संचालित की जा रही इस योजना से सीमांत जनपद के गुर्दा रोग पीड़ितों को लाभ मिल रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी मरीजों को मिल रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकेश पांडे ने बताया कि कर्णप्रयाग के ट्रोमा सेंटर में डायलिसिस केन्द्र में प्रति दिवस दो डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक नौ सौ सेशन किए गए हैं। जिसमें 72 लोगों ने पीएम डायलिसिस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ लिया है।
डायलिसिस के लाभ ले रहे धारकोट चमोली निवासी दिलबर सिंह ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए देहरादून जाना पड़ता था। जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था। अब यह सुविधा पास में मिल जाती है। हफ्ते दो से तीन बार डायलिसिस के आना पड़ता है। मंडल गोपेश्वर के विकास ंसिंह ने बताया कि कि लगभग चार वर्ष पूर्व देहरादून में जांच के बाद डायलिसिस की सलाह दी गयी थी। कुछ समय वहां निजी अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना से निशुल्क डायलिसिस के बाद में कर्णप्रयाग ट्रामा सेंटर में डायलिसिस केंद्र खुलने से अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हें राहत मिल रही है। आशा एवं एएनएम की ओर से पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!