गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग के पास भूस्खलन जोन में भारी मलवा आने के कारण बीते पांच दिन से बंद चल रहा था जिससे मंगलवार को खोल दिया गया है जिससे यहां पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। हालांकि वाहनों की कोठियालसैण-नंदप्रयाग बाइपास मार्ग से आवाजाही करवायी जा रही थी लेकिन मार्ग संकरा होने के चलते यहां पर घंटो तक जाम लग रहा था जिससे यात्रियों के साथ ही स्िानीय सवारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
गौरतलब है कि 23 अगस्त की रात्रि को चमोली जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा होने के कारण बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग के भूस्खलन जोन में अवरूद्ध हो गया था। भारी मात्रा में मलवा और बोल्डर आने से यहां पर मार्ग खोलने में पांच दिनों का समय लग गया। एनएच की ओर से भारी मसकत के बाद मंगलवार को वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई हैं जिससे यात्रियों और स्थानीय सवारियों ने राहत की सांस ली।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार