उत्तराखंड में चारधाम दर्शन को फिर कराना होगा पंजीकरण, ऋषिकेश से केदारनाथ तक 11 जगहों पर लगे काउंटर……
देहरादून: चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू जानिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर पंजीकरण सेवा शुरू की है। चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है।
इसके अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व गुरुद्वारा, बड़कोट, हीना, गौचर, पांडुकेश्वर, सोनप्रयाग में पंजीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा जानकीचट्टी, गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के दर्शन टोकन वितरण काउंटर में भी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण सेवा आरंभ कराई जा रही है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर की बरामदगी मे आरोपी को कराई एक साल की सजा,मजबूत साक्ष्य और गुणवत्ता पूर्ण साक्ष्य संकलन के चलते मिला आरोपी को करनी का फल.!
मोहम्मद अवतार और मो.मकसूद को बुलेट चलाने का शौक पड़ा भारी,देहरादून की रायपुर पुलिस ने बुलेट चोरी के आरोप मे दोनों को किया गिरफ्तार,बेचारे दो दिन भी नहीं घूम पाए चोरी की बुलेट मोटर साइकिल पर.!
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को दीं श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर.!