
आज उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड में नदी, नालों और जंगलात की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन भी प्रेषित किया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कचहरी रोड स्थित शहीद स्थल पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जंगलात नदी नाले और राजस्व विभाग की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश ईस्टवाल ने कहा कि देहरादून में नदी नालों जंगलात और राजस्व विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जों के कारण डेमोक्रेसी तेजी से बदल रही है, किंतु अधिकारियों की मिली भगत के कारण अवैध कब्जे धारकों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि यदि सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उग्र आंदोलन करेंगी।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उग्र होकर एफआरआई स्थित प्रधानमंत्री के समारोह स्तर पर जाकर उन्हें अपने हाथों से ज्ञापन देने पर अड़े हुए थे।
इस पर प्रशासनिक अधिकारी हरीश पांडे ने प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर उन्हें शांत किया और ज्ञापन प्राप्त किया तथा ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, नवीन पंत जिला अध्यक्ष, भगवती प्रसाद नौटियाल सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, योगेश ईष्टवाल वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, दयाराम मनौड़ी जिला महामंत्री ,भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, सुशीला पटवाल राज्य आंदोलन कारी प्रकोष्ठ, द्रौपदी रावत प्रभारी यमकेश्वर. विधानसभा , सुनीता , सुभाष नौटियाल संगठन मंत्री, सोहन. कौशल , श्रवण कुमार महावीर सिहं नेगी आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री