
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान और हंसा धनाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर नागरिक को उन वीर आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त करना चाहिए जिन्होंने पृथक राज्य की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य को अलग बनाने में स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का भी स्मरण किया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड को एक अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके लिए समूचा उत्तराखंड सदैव उनका आभारी रहेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का अवसर है कि हम उत्तराखंड के स्वप्नदृष्टाओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के समग्र विकास में अपना योगदान दें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में पहुंचे पर्यटकों से भी उनका हालचाल जाना और उनसे प्रदेश में पर्यटन संबंधी अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सिकन्दर, धर्मपाल पवार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, गौरी थपलियाल, जसोदा शर्मा, सीता पंवार उपस्थित रहे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक