पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के विधायक लखपत बुटोला सोमवार को अपने गृह क्षेत्र पोखरी पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
पोखरी में विधायक ने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए हम सबका दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। जनता ने सत्ता पक्ष को नकारा है और विपक्ष कर विश्वास जताया है इसलिए हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि जनता की समस्याओं को लेकर सजग रहे। जन समस्याओं के समधान के लिए जनता के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी मुलाकात की और जनता की ओर से रखी गई सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, कुंवर सिंह चौधरी, श्रवण सती, देवेन्द्र राणा, विकेन्द्रसिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !