
मा0 राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्यक्रम स्थल पुलिस लाईन रेसकोर्स ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने आवागमन रूट का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सुगम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्था, साफ सफाई, प्रोटोकॉल के अनुसार सीटिंग व्यवस्था बनाने एवं कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय राष्ट्रपति के आवागम रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की जाने वाली सम्पूर्ण व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साज सज्जा,रंगरोगन सौंदर्यीकरण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहित संबंधित विभागों एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
गंभीर बीमारियों में आयुष्मान धनराशि बढ़ाने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक,5 लाख से बढाकर 15 से 20 लाख करने की रखी मांग.!
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा