
आज दिनांक: 07-05-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगने वाले पुलिस बल तथा आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हेतु किये गये प्रबन्धों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त पुलिस बल के संबंध में निर्देश देते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उनके रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर उन्हें क्षेत्र की भली भांति जानकारी प्रदान करने के उपरांत ड्यूटी में नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों के संग अपना व्यवहार सौम्य रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं