राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग के कारण खेल विभाग के हॉस्टल का एक कमरा आग की चपेट में आने के कारण कमरे में रखे बच्चों की स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज जल गये थे। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी के सहयोग से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों को आर्थिक सहायता व कंबल वितरित किए। बीते रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई और एक कमरे में रखा बच्चों का सामान जल कर राख हो गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज बच्चों को चार कंबल व अन्य जरूरी सामग्री के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी का उनकी मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी बच्चों को खेल सामग्री सहित अन्य के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों का खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख हुआ है, उसकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खेल के सामान की जो भी क्षति पहुंची है, उसकी पूरी भरपाई की जायेगी।इस मौके पर प्रभारी खेल अधिकारी संदीप डुकलान, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रकट किया रोष, जलूस के दौरान राहुल गाँधी के खिलाफ जमकर की नारे बाज़ी !
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध, देहरादून निगम में 50 सेक्टर अधिकारी तैनात,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में प्लास्टिक प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान की होगी नियमित निगरानी.!
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया