उत्तराखंड में फोर्थक्लास के 195 पदो पर आउटसोर्स एजेंसी से भर्ती……
देहरादून: पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के जनपद रूद्रप्रयाग, संन चमोली, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, देहरादून के विभिन्न पशुचिकित्सालयों/संस्थाओं/ प्रक्षेत्रों तथा कुमाऊँ मण्डल के अन्तर्गत जनपद, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर के विभिन्न प्रक्षेत्रों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 195 पदों पर कार्मिक आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से रखे जाने हैं, जिसे हेतु निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता. कक्षा पांचवी पास एवं पशुपालन के क्षेत्र में 03 माह का कार्य अनुभव होना चाहिए।
अभ्यर्थी उत्तराखण्ड का स्थानीय/ मूल निवासी होना चाहिए।
अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी रोजगार प्रयाग पोर्टल की वेबसाइड rojgarprayag.uk.gov.in अथवा विभागीय वेबसाइट www.ahd.uk.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा