March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में समूह-ग के इतने हजार पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें परीक्षा की संभावित तिथियां।

उत्तराखंड में समूह-ग के इतने हजार पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें परीक्षा की संभावित तिथियां……..

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से तमाम नई भर्तियां निकाली जानी हैं।

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। नए कैलेंडर के हिसाब से आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं कराएगा

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

भर्ती का नाम /पदों की संख्या/ प्रस्तावित परीक्षा तिथि
हवलदार प्रशिक्षक
24- 21 अक्तूबर- कर्मशाला अनुदेशक

370- 25 नवंबर- वैयक्तिक सहायक

257- आठ दिसंबर- वाहन चालक

 

34- 18 दिसंबर- संस्कृति विभाग प्रवक्ता

 

18- 29 दिसंबर- कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक

 

1150- 19 जनवरी 2025- पुलिस कांस्टेबल

 

2000- एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा- प्राथमिक शिक्षक

 

21- 23 फरवरी 2025- सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू

38- नौ मार्च 2025- लाइब्रेरी साइंस

 

06- 23 मार्च 2025- वन दरोगा भर्ती

200- 20 अप्रैल 2025- स्नातक अर्हता के पद

30- 25 मई 2025- सहायक लेखाकार

 

26- 06 जुलाई 2025- फॉरेस्ट गार्ड

600- 03 अगस्त 2025- वाहन चालक

 

21- 24 अगस्त 2025- विशेष तकनीकी पद

60- 01-10 सितंबर 2025

You may have missed

Share