
रात भर हुई बारिश के चलते जनपद चमोली क्षेत्रान्तर्गत चटवापीपल नामक स्थान पर हाईवे पर मलबा-पत्थर आने के कारण यातायात बाधित होने पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चमोली की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भिजवाने में मदद की जा रही है आपको बता दे कि विगत दिनो में हुई बारिश के चलते जनपद चमोली के चटवापीपल क्षेत्र (गौचर व कर्णप्रयाग के मध्य) में लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे इस स्थान पर यातायात बाधित हो रहा है। जनपद चमोली की ओर जाने वाले वाहनों को रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मार्ग की वास्तविकता से अवगत कराते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस के स्तर से जनपद चमोली हेतु जाने वाले यात्री व स्थानीय वाहन चालकों को निरन्तर जागरुक कर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की हिदायत दी जा रही है।
पुलिस ने आम लोगो से अपील की है कि जनपद चमोली में आवागमन हेतु इन वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करें –
जनपद चमोली में प्रवेश करने वाले (छोटे वाहन)- रुद्रप्रयाग – गौचर क्षेत्रान्तर्गत से भट्टनगर – रानो-बमोथ- खाल सरमोला- कर्णप्रयाग
जनपद चमोली में प्रवेश करने वाले (बड़े वाहन) – रुद्रप्रयाग- सतेराखाल-दुर्गाधार- चोपता – मोहनखाल – पोखरी – कर्णप्रयाग
या
रुद्रप्रयाग – तिलवाडा – अगस्तमुनि – कुण्ड – ऊखीमठ – चोपता – मण्डल – गोपेश्वर


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी