
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)*
समय रात के करीब 12 बजे स्थान देहरादून से ऋषिकेश रात के सन्नाटे को चीरती सायरन की आवाज तब बडा संदेह पैदा कर देती है जब सडक पर दूर दूर तक इंसान तो क्या कोई परिंदा भी नजर नही आ रहा हो इसी बात का संज्ञान लेते हुए रानी पोखरी इंचार्ज शिशु पाल राणा ने लेकर चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार से सायरन बजाते हुए चैक पोस्ट की तरफ बढती ऐंबुलेंस को शक की बिनाह पर रोका तो एंबुलेंस में एक महिला लेट रखी थी लेकिन हाव भाव से वच मरीज कतई नही लग रही थी लेकिन फिर भी मरीज बनी महिला पर विश्वास कर ऐंबुलेंस मै मौजूद ड्राइवर के अतिरिक्त दो अन्य व्यक्तयो के बजाय ड्राइवर से बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो एक दम से घबरा गया और कुछ नहीं बता पाया शक होने पर एंबुलेंस को चेक किया गया तो एंबुलेंस में गत्ते की पेटियां भरी थी जिसके ऊपर महिला को लिटाया गया था पेटियों को खोल कर चेक किया तो उसमें अवैध देसी की कुल 20 पेटियां ( 960 पव्वे जाफरान देसी मसालेदार शराब) बरामद हुए । जिस पर महिला सहित एंबुलेंस चालक व एंबुलेंस में सवार दो अन्य व्यक्तियों कुल चार अभियुक्त गणों को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमारे द्वारा देहरादून से अवैध शराब लाकर ऋषिकेश बेचने के लिए ले जा रहे थे। तथा जगह-जगह पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्ता रवीना भटनागर के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश एवं थाना रानीपोखरी में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत है ।
अपराधिक इतिहासः- अभियुक्ता रवीना भटनागर का अपराधिक इतिहास मु0अ0स0-214/09 ,135/10, 178/10, 443/10, 290/20 , 60 आबकारी अधिनियम कोत0 ऋषिकेश ।
मु0अ0स0 – 387/20, 8/20एनडीपीएस एक्ट कोत0 ऋषिकेश ।
मु0अ0स0 दृ 09/09 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रानीपोखरी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- अभिषेक पुत्र श्री राजकुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष ( एंबुलेंस चालक)।
2- प्रिंस सन ऑफ श्री शेर सिंह निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष।
3- सनी पुत्र श्री पप्पू निवासी बापू ग्राम वीरभद्र ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष।
4- रवीना भटनागर पत्नी श्री राजू भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी मालः-
1- 20 पेटी (960 पव्वे )अवैध देसी शराब जाफरान।
2- एक एंबुलेंस ओमिनी UK 04 K 1463
पुलिस टीमः-
1 – शिशुपाल सिंह राणा थानाध्यक्ष रानीपोखरी
2- उप निरीक्षक सरोज नौटियाल थाना रानीपोखरी
3- हेड कॉन्स्टेबल विशाल शर्मा
4- हेड कांस्टेबल सचिन मलिक
5- हेड कांस्टेबल सुनील
6- कॉन्स्टेबल दिनेश
7- कॉन्स्टेबल कुलदीप बिष्ट
8- कांस्टेबल राजेंद्र रावत
9- होमगार्ड अतुल कुमार

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,