देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांव वाण में दस दिवसीय रामलीला का सुंदर मंचन किया गया। गुरूवार को दसवें दिन गांव में विधिविधान से भरत मिलन के बाद राम का राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का समापन हो गया है।
जय लाटू रामलीला कमेटी के संयोजक हीरा सिंह पहाड़ी ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष बैशाख के महीने वाण गांव में रामलीला का मंचन किया जाता है। गुरुवार को रामलीला के अंतिम दिन रामलला की शोभायात्रा पूरे गांव में निकाल गई। उसके बाद राम-लक्ष्मण का भरत से मिलन हुआ, उसके बाद राजा राम का राज्याभिषेक किया गया। राम भक्तों ने श्रीराम के जयकारों से लगा कर पूरा गांव राममय हो गया। राम भक्तों को तिलक और प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही। अधिकतर पात्रों की भूमिका महिलाओं ने ही निभायी। रामलीला में राम के पात्र दीपक दानू, लक्ष्मण का हरपाल दानू, भरत का लक्ष्मी दानू, शत्रुघ्न का किरन दानू, हनुमान का रणजीत सिंह, विभीषण का हिमांशु, कुलगुरू वशिष्ठ का रणजीत सिंह, कौशल्या का तनुजा, सुमित्रा का आरती, केकई का कुंवर सिंह नेगी, सीता का साक्षी पंचोली, रावण का कुंवर सिंह बिष्ट ने भूमिका निभाई है।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने sog की मदद से भूसे के ढेर मे ढूंढ निकाली छोटी सी सुई, मांडू वाला जंगल मिली सड़ी गली लाश की सुलझाई गुथी,मृतक महिला कि हत्या के आरोप मे मृतका के पहले पति को किया गिरफ्तार, हालात से तंग आकर पति ने ही दिया था अपनी पूर्व पत्नी की हत्या को अंजाम !
देहरादून की सड़को पर उतरकर सचिव लोकनिर्माण और डीएम सविन बंसल ने किया सड़को का निरिक्षण,निरीक्षण के दौरान पुरे शहर मे सड़क रेस्टोरेशन कार्य पर जताया संतोष,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने तमंचा दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी वज़िद को किया गिरफ्तार, युवती ने दोस्ती करने से किया मना तो आरोपी ने तमंचे के दम पर अपहरण का किया था प्रयास !