
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और पर्वतों की रानी मसूरी के मध्य बसी उपनगरी राजपुर में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व राजपुर देहरादून *देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और पर्वतों की रानी मसूरी के मध्य बसी उपनगरी राजपुर में प्राचीन श्रीशिव बावड़ी सिद्ध मंदिर श्री विवेकानंद जी की तपस्थली, मसूरी रोड,श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर, चौक बाजार पुराना राजपुर श्री हरीहर मंदिर जाख़न में भी महाशिव रात्रि पर्व पर शिव भक्तों की आज प्रातः 5 बजे से ही लंबी लंबी लाइन देखने को मिली, जबकि राजपुर के मंदिर क्षेत्रों के आस पास एकदम ठंड के मौसम के साथ साथ हल्की बारिश भी हुई। शिवभक्तों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। बोल बम बोले बम हर महादेव हर महादेव को उद्घोष से मंदिर परिसर का वातावरण गुंजायमान होने लगा। प्राचीन शिवमंदिर बावड़ी में स्वामी श्री सच्चिदानंद जी, आदित्य गुप्ता,मोहित अग्रवाल,श्री राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा राजपुर में श्री नरेन्द्र अग्रवाल,श्री श्रवण अग्रवाल डॉ विशाल अग्रवाल जी तथा श्री हरीहर मंदिर जाखन में श्रीमती वन्दना शर्मा,प्रमोद शर्मा आदि ने शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत किया।

More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!