May 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की राजपुर पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीनने व उसके वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की थाना राजपुर ऑपरेशन प्रहार”के तहत युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीनने व उसके वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीने गये 02 मोबाइल भी बरामद कर लिए है पकडे गये युवकों ने पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06/05/2026 को वादी श्री पुष्कर चंद निवासी कैनाल रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि साईं मंदिर के निकट चार दुकान के पास चाय पीने के दौरान अनंत चौधरी व उसके कुछ साथियों द्वारा उनके साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही उसके दोनों मोबाइल फोन छीनते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 81/26 धारा 115(2)/304(2)/324(4)/351(2)/352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानाकरियां एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक: 06-05-2026 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों अनंत चौधरी व मनप्रीत सिंह को काठ बंग्ला पुल के पास से छीने गए दोनों मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान घटना में अभियुक्तों के 02 अन्य साथियों का भी शामिल होना भी प्रकाश में आया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहा है।

 

*पूछताछ का विवरण*

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उनका पैसों के लेन-देन को लेकर पुष्कर चंद के साथ विवाद हो गया था। दिनांक: 06-05-26 को उन्हें साईं मंदिर के पास पुष्कर चंद चाय पीते हुए दिखाई दिया, जिस पर पुराने विवाद को लेकर उनके द्वारा वादी पुष्कर चंद के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई, साथ ही उनके द्वारा वादी की गाडी में तोड फोड करते हुए डरा धमकाकर वादी से उसके 02 मोबाइल फोन छीन लिये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- अनंत चौधरी पुत्र रविंद्र चौधरी निवासी पूर बालियान, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश हाल पता जागृति एनक्लेव निकट टच वुड स्कूल, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष

 

2-मनप्रीत सिंह पुत्र सचिन कुमार निवासी ग्राम रतनपुर, थाना नौगांवा, जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल पता निकट नालापानी चौक, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र – 19 वर्ष

 

*बरामद माल :-*

 

1- घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन, I- Phone तथा सैमसंग

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क

2- उ0नि0 अनित कुमार

3- कां0 रविंद्र

4- कां0 विशाल

You may have missed

Share