देहरादून
वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग तथा सत्यापन अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 06/05/2026 को कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान लायब्रेरी चौक पर एक काली फिल्म लगी सियाज कार वाहन संख्या RJ-45-CV-6666 केम्पटी रोड से मसूरी की तरफ कार में फ्लैशलाइट जलाती हुई आई जिस पर लाल नीली बत्ती और हूटर लगा हुआ था। उक्त वाहन को रोका गया तो चालक द्वारा खुद को केंद्रीय मंत्रालय का ऑफिसर बताते हुए पुलिसकर्मियों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास किया । पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने एवं मौके पर चालक से वाहन के प्रपत्र एवं चालक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन चालक द्वारा कोई मूल दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। इसके अतिरिक्त चालक चप्पल पहनकर वाहन चला रहा था और वाहन पर काले शीशे भी लगे हुए थे । पूछताछ करने पर चालक द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में एक केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत है।
उसने जाम और टोल टैक्स से बचने के लिए तथा मार्गों पर वी आई पी ट्रीटमेंट का उपभोग करने के लिए अपने वाहन पर लाल नीली फ्लैशलाइट और हूटर का प्रयोग किया था। मौके पर वाहन से फ्लैशलाइट व हूटर को निकलवा कर वाहन को सीज किया गया।
*विवरण सीज़ वाहन*
मारुति सियाज कार संख्या RJ-45-CV-6666

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा