March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अवैध रूप से पशुओ को काट कर बेचने वालो पर चला रायपुर पुलिस का हंटर,अवैध कटान करने वाले तीन लोगो को रंगेहाथ किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुक़दमा किया दर्ज।

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से पशु कटान, गौकशी करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध दून की रायपुर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है जिसके चलते अवैध पशु कटान करने वाले 03 व्यक्तियों को रायपुर पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है और अभियुक्तों के कब्जे से 03 चापड़ (बड़े चाकू), एक कुल्हाडी तथा 200 कि०ग्रा० पशु मांस बरामद किया है पुलिस ने पकडे गये अभियुक्तों के विरुद्ध भादवि व पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिय है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। जिसके बाद आज थाना रायपुर क्षेत्रांतर्गत भगत सिंह कालोनी में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस पशु मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक- 28.10.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा भगत सिंह कालोनी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा बिना लाईसेंस भैंस का वध कर उसका मांस विक्रय किया जा रहा था। तलाशी के दौरान उपरोक्त तीनों व्यक्तियों से पशु काटने हेतु चापड (बड़े चाकू), कुल्हाडी व पशु मांस बरामद हुआ, जिसके आधार पर तीनों अभियुक्त गणों के विरूद्ध अलग-अलग भादवि, पशु क्रूरता अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीनों अभियुक्त गणों को आज दिनांक 29.10.2023 को मा0 न्यायालय पेश किया गया मा0 न्यायालय द्वारा तीनों अभियुक्त गणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- सलीम पुत्र श्री साबुद्दीन निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 43 वर्ष
2- नौशाद पुत्र खैराती निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 29 वर्ष
3- नजमी पुत्र श्री साबुद्दीन निवासी भगत सिंह कालोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 41 वर्ष

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 कुन्दन राम, थानाध्यक्ष रायपुर
2- उ0नि0 नवीन जोशी, व0उ0नि0 थाना रायपुर
3- उ0नि0 रमन बिष्ट
4- उ0नि0 विनोद कुमार गोला
5- हे0का0 दीपप्रकाश
6- का0 सौरभ वालिया
7- का0 बृजमोहन
8- का0 प्रदीप नेगी
9- का0 मनोज

You may have missed

Share