आज दिनांक 28/10/23 को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण देहरादून को सूचना दी कि अमित कुमार ( काल्पनिक नाम) नाम का एक व्यक्ति जो विकासनगर का रहने वाला है, अपने परिजनों से नाराज होकर अपने घर से चला गया है, जिसकी मोबाईल की लोकेशन ऋषिकेश में आ रही है।
उक्त सूचना पर प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण द्वारा का0 नवनीत सिंह नेगी व का0 विरेन्द्र गिरी को अविलम्ब गुमशुदा व्यक्ति के मोबाईल नम्बर की लोकेशन पर पंहुचकर तलाश करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए तथा गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों से वार्ता कर उसकी मोटर साईकिल का नम्बर व उसके फोटो प्राप्त कर कर्मचारीगण को दिये गये।
का0 नवनीत सिंह नेगी व का0 वीरेन्द्र गिरी द्वारा गुमशुदा के मोबाईल नम्बर की लोकेशन चैक की गयी तो लोकेशन लक्ष्मणझूला की आयी, जिस पर पंहुच कर उसकी मोटर साईकिल को तलाश किया गया तो मोटर साईकिल मुनिकीरेती पार्किंग में खड़ी पायी गयी।
गुमशुदा के परिजनों द्वारा बार बार बताया जा रहा था कि वह गंगा घाट पर खड़े होकर अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर गंगाजी में कूदने की बात कह रहा है।
दोनो कर्म0गण द्वारा गंगाजी के किनारे स्थित घाटों में गुमशुदा की तलाश की गयी तो गंगाजी के किनारे एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो मोबाईल पर बाते कर रहा था, जिस पर दोनो कर्म0गण द्वारा फोटो से मिलान करने पर उसका गुमशुदा अमित (काल्पनिक नाम) होना पाया गया, जिसे दोनो पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी बातों में उलझाकर नदी में कूदने से रोका गया तथा समझा- बुझाकर अपने साथ कोतवाली ऋषिकेश लाया गया। जिसकी सूचना गुमशुदा के परिजनों को दी गयी, जिनके आने पर गुमशुदा उपरोक्त को उनके सुपुर्द किया गया, गुमशुदा व्यक्ति के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों द्वारा देहरादून पुलिस की प्रशंसा करते हुए दोंनो पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!