आज क़्वार्ड आईटी इंफो कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट ऑफ मसूरी के द्वारा 100 छात्राओं और महिलाओं के लिए फ्री कोर्स का शुभारंभ किया गया है. जिसमें सभी महिलाओं और छात्राओं को फ्री इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ ही हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बारे में परिपूर्ण जानकारी दी जाएगी ताकि गरीब छात्राएं और महिलाएं फ्री में इस सरकारी कोर्स का परिपूर्ण फायदा मिलेगा क्वॉड इंस्टिट्यूट के संस्थापक कीर्ति कंडारी ने बताया कि उनके इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार सरकारी कोर्सों के माध्यम से पूर्व में भी काफी योजनाओं को शहर के आम जनमानस को शिक्षित करने के लिए चलाए जा चुके हैं और अभी वर्तमान में पर्सनालिटी डेवलपमेंट हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म इंडस्ट्री से संबंधित कोर्स चलाए जा रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार के कोर्स चलाए जाएंगे उन्होंने सभी 18 से 35 वर्ष की छात्राओं और महिलाओं से आग्रह किया है कि इस कोर्स का परिपूर्ण लाभ उठाएं.
इस मौके पर परविंदर कौर कुकरेजा ने बताया कि यह योजना छात्राओं और महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए बहुत ही कारगर साबित होगी और कोई भी हुनर कभी भी खराब नहीं होता साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी यह कहा है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और इसी नारे को क्वॉड इंस्टिट्यूट सार्थक कर रहा है, इस मौके पर अनिल शिक्षक, नितेश उनियाल मसूरी शहर अध्यक्ष यूकेडी, जगजीत कुकरेजा, मनीष कुकसाल, विजेंद्र भंडारी और दर्जनों छात्राएं मौजूद रही.

More Stories
मसूरी के व्यापारियों ने बिना लाइसेंस दही-पनीर सप्लाई करने वाले आरोपी वसीम को पकड़कर पुलिस के किया हवाले, मसूरी पुलिस सहारनपुर से आये नकली पनीर ओर अन्य खाद्य समँग्री को किया जब्त !
उधमसिंह नगर पुलिस ने करोड़ो रुपयों की ठगी करने वाले हाफ़िज़ को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !