
विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
राजधानी जयपुर में आर्मी डे परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि 15 जनवरी को जगतपुरा स्थित महल रोड पर आर्मी डे परेड का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को देखने के लिए करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
परेड के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) योगेश दाधीच ने बताया कि आर्मी डे परेड के मद्देनजर यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। साथ ही, शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात रहेगा

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री