
दिल्ली की एरोसिटी की तर्ज पर देहरादून में एरोसिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास इस परियोजना के लिए जमीन तलाशी जा रही है। एरोसिटी में फाइव स्टार होटल, मॉल, कैफे, रेस्टोरेंट से लेकर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें हजारों लोगों के रहने के लिए आवास भी होंगे। परियोजना धरातल पर उतरी तो ये प्रदेश का पहला विश्वस्तरीय अत्याधुनिक शहर होगा। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट का भी विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके बाद एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी होगी। ऐसे में एरोसिटी भविष्य का बड़ा बिजनेस हब भी बनकर उभर सकता है। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक ले जाने में यह कारगर साबित हो सकती है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एरोसिटी स्थापित की जा चुकी है। यहां फाइव स्टार होटल, मॉल, होटल से लेकर कैफे तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीकी होने के चलते तेजी से यह बिजनेस हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। इसी प्रकार, मोहाली में भी एरोसिटी के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!