अभी हाल ही में भाजपा सांसद के करीबी पर नोएडा में जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे कुख्यात रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटरों को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक़ तीनों कुख्यात बदमाशों की लोकेशन की मुखबिरी दिल्ली से मिली थी तीनों ही बदमाश कॉंट्रैक्ट किलिंग करने में माहिर है.. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक़ तीन अक्तूबर की रात स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सांगा पंडित और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता का अपहरण कर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। जिसके फलस्वरूप नोएडा एसओजी इनके पीछे लगी हुई थी विश्वस्त सूत्र बताते है कि उत्तरप्रदेश एसटीएफ़ को सूचना मिली कि तीनों बदमाश आज शाम उत्तराखंड में पहुँच रहे है इसी लीड को उत्तरप्रदेश एसटीएफ़ ने ये सूचना उत्तराखंड एसटीएफ़ के साथ साझा की जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बिना किसी देरी के अपनी कई टीमो को इन बदमाशों को दबोचने के लिए लगा दिया और आज शाम बड़े ही नाटकीय ढंग से आसरोडी के नज़दीक मुख्य सड़क पर उक्त कुख्यात बदमाशों को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। निश्चित ही एसटीएफ़ के लिए बड़ी कामयाबी है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!