October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

प्रधानमंत्री क़ी स्वच्छ भारत योजना को पालिता लगाता मसूरी का नगर पालिका परिषद, मसूरी के दिल घंटाघर के पास हर दम लगा रहता है कुड़े का ढेर, देश विदेश से आने वाले पर्यटक निकलते है मुँह पर रखकर रुमाल.!

मसूरी को यू तों पहाड़ो क़ी रानी कहा जाता है जिसके चलते बारहो महीने मसूरी मे पर्यटको का जमावड़ा लगा रहता है गोरतलब है क़ी मसूरी मे आने वाले पर्यटक मसूरी मे आने से पहले भारी ग्रीन टैक्स चुकाते है ताकि उनको मसूरी क़ी सड़के साफ सुथरी मिले मसूरी क़ी सुंदरता को क़ायम रखने के लिए मसूरी पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी सफाई कर्मियों को विशेष तौर पर सख्त हिदायत दे रक्खी है क़ी मसूरी क़ी सड़को पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रक्खा जाये हर रोज़ कूड़ेबका उठान और निस्तारण सुनिश्चित किया जाये लेकिन मसूरी नगर पालिका परिषद के कुछ सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष के आदेशों को ताक पर रक्खा कर अपनी हटधार्मिता के चलते घंटाघर के पास माल रोड पर ही कूड़े के ढेर लगा दिये जिसमे चलते सड़क से गुजरने वाले पर्यटको को वहां से निकलना दुभर हो रहा है कूड़ेबके ढेर से निकलने वाली बदबू के चलते आस पास रहने वाले लोग अपने आपको नरक वासी समझने पर मजबूर हो रहे है यहाँ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने बताया क़ी इस कुड़े के ढेर को हटाने के लिए पालिका कर कर्मचारियों और अधिकारियो से गुहार लगाई लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं निकला निकला जब हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर हकीकत जानी तों सच मे ही वहां का नज़ारा देख कर अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं कर पाया क़ी ये मसूरी का वही नगरपालिका मार्ग है जहां क़ी सड़क कभी एक मुट्ठी धूल और गंदगी के लिए तरसती थी अब देखना ये है क़ी इस खबर के प्रकाशित होने के बाद पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और पालिका के EO गौरव भसीन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल मे लाते है और यहां पर लगे कुड़े के ढेर को हटाकर स्थानीय निवासियों और पर्यटको को इस गंदगी से निजात दिलाते है. !

 

You may have missed

Share