देहरादून
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 14/10/2026 को रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, तपोवन रोड, रायपुर बाजार आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वजिनिक स्थान पर शराब पीने वाले 20 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनयम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 11250 /-₹ का जुर्माना वसूला गया।
सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More Stories
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन