उत्तराखंड के केदार घाटी में लगे पोस्टर, सुनिए क्या बोली उत्तराखंड पुलिस……
देहरादून: केदार घाटी के त्रियुगीनारायण स्थान के एक गांव में स्थानीय लोगों द्वारा एक पोस्टर लगाया गया जिसमें सीधी चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति, गैर हिंदू, रोहिंग्या मुसलमान या फिर फेरीवाला गांव में व्यापार करता हुआ पाया जाता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं जैसे ही गांव में लगे पोस्ट की जानकारी बाहर आई उसके बाद उत्तराखंड में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
जहां कई लोग इसे सही बता रहे हैं तो कई लोग इसका विरोध करते हुए भी नजर आ रहे हैं… वही उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि उनके पास भी इस बात की जानकारी आई है… अभी हम इस बात पर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और अगर कोई भी गलत पोस्टर या कुछ इस तरह का लगा हुआ पाया जाएगा तो उसके ऊपर कारवाई भी की जाएगी।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान