
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। गत 20 सितंबर से 5वें ‘स्टेट गेम्स उत्तराखण्ड़-2024’ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में आयोजित किये गये थे, जिनमें जनपद पौड़ी से भी उक्त प्रतियोगिता में प्रतियोंगियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में महिला उपनिरीक्षक हेमलता द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में व अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी द्वारा 75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक जीतकर पौड़ी पुलिस का मान और सम्मान बढ़ाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त दोनों कुशल खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अग्रिम प्रतियोंगिताओं हेतु शुभकामनाएं देकर हौसला अफजाई की गई।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द