
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह को गुप्त रूप से मिली सूचना के बाद उनके द्वारा दिये गये निर्देशों पर आज दिनाँक 29/09/24 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 70 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई तथा स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 29 चालान करते हुए 10,750/= रू० संयोजन शुल्क की धनराशि वसूली गई तथा 26 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
इस दौरान पटेल नगर क्षेत्र में मंडी के पास लाइनवुड स्पा एंड सैलून में 03 पुरुषों व 03 महिलाओं के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर संबंधित स्पा संचालिका सहित 04 लोगो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम ,1956 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा मौके से 05 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शोभा रानी पुत्री सुदेश्वर सैनी निवासी रामपुरम, कांवली रोड, देहरादून
2- विजय कुमार गुरुंग पुत्र गन बहादुर गुरुग निवासी क्लेमेंट टाउन, देहरादून
3- मौ० शादाब पुत्र मौ० याकूब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर
4- मो० अमजद पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी छुटमलपुर सहारनपुर

More Stories
मसूरी की वादियों में मातम, शादी के सात महीने बाद ही उजड़ गई खुशियों की दुनिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल धनोल्टी मार्ग के होमस्टे में मिला नवविवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की.!
पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर एसएसपी अजय गणपति का प्रहार,पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार,अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल”.!
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने 15 हज़ारी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोककर होना चाह रहा था फरार,बदले मे पुलिस की गोली ने आरोपी को पंहुचा दिया अस्पताल !