
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से संदिग्धों के सत्यापन एवं धर पकड़ हेतु अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए हैं। जिसके अनुपालन में आज दिनांक :27-04-25 को जनपद के नगर तथा देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 800 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया, इस दौरान किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले कल 162 दुकान एवं भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में 16,20,000 रुपये का चालान किया गया साथ ही 132 संदिग्धों को संबंधित थाने पर लाकर पूछताछ की गई, जिनमे से 44 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 14000/- का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान लगातार जारी है।
*कार्यवाही का विवरण*:
*01 : 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गए चालानों की संख्या* : 162
*02: किया गया जुर्माना* : 16,20,000 रुपये
*03: 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गये चालानों की संख्या* : 44
*04: वसूला गया जुर्माना*: 14000/- रुपये


More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार