वर्तमान में जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पर्यटन विभाग की अनुमति से हेली सर्विस संचालक राजस एयरोस्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हिमालय दर्शन हेतु हेली सर्विस संचालित की जा रही है। जिसके विरोध में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को सुश्री जसवीर कौर पार्षद नगर पालिका मसूरी , श्री तेज कुमार, सुश्री सीमा एवं कांता तथा अज्ञात 30 40 लोगों द्वारा उक्त हेली सेवा को बंद करने हेतु एकत्रित होकर नारेबाजी कर हेली सर्विस के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हेली सर्विस के संचालन में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त घटनाक्रम के संबंध में श्री जसपाल चौहान जिला पर्यटन विकास अधिकारी देहरादून द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना मसूरी पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। जिस पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 74/ 22 धारा 188/332 भा द वि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द