रुद्रपुर
..जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु ए. एच.टी. यू टीम को जनपद में चल रहे अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंह नगर व पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिंह नगर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मुखबिर की सूचना पर प्रभारी ए. एच.टी.यू. उधमसिंह नगर टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए सिविल लाईन रुद्रपुर में स्थित यूनैक्स सैलून मसाज सैन्टर में छापे मारी की गई तो मसाज सेन्टर के मालिक सहित दो युवक व तीन युवतियां अनैतिक कार्य करते हुए पाये गये। छापामारी के दौरान मौके से एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। मौके से मसाज सेन्टर के कमरों व डस्टबिनों में काफी आपत्तिजनक सामग्री पाई गई तथा मसाज सेन्टर के कस्टमर इन्ट्री रजिस्टर में किसी कस्टमर का नाम अंकित नहीं पाया गया और न ही मसाज सेन्टर में कार्यरत युवतियों के कोई पुलिस सत्यापन व मसाज थैरेपिस्ट के डिप्लोमा तथा रजिस्ट्रेशन पाया गया।चैकिंग के दौरान तीन युवतियों द्वारा बताया गया कि वह काफी गरीब व बेसहारा है। जिस कारण पैसों के लिए मसाज सेन्टर में काम कर रही है। मसाज स्पा सेन्टर की मालिक द्वारा उन्हें कोई सैलरी नहीं दी जाती है जबरदस्ती कस्टमरों के साथ अनैतिक कार्य कर पैसे कमाने हेतू कहा जाता है। मना करने पर मसाज सेन्टर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिनमें से एक युवती ने खुद को फरीदाबाद हरियाणा का निवासी व माता पिता की मृत्यु होना दूसरी व तीसरी युवती द्वारा काफी गरीब व खुद को दक्षिण दिल्ली व नेपाल का होना बताया गया। उक्त युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मसाज सेन्टर की owner व अन्य अभियुक्तों द्वारा उक्त युवतियों को नेपाल, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा से लाकर मसाज सेन्टर की आड में अनैतिक कार्य करते पाये जाने पर मसाज सेन्टर की मालिक सहित कुल चार युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया इनके पास से पुलिस ने 04 मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के ।
01 ए.टी.एम कार्ड,
02 पेन कार्ड,
02 आधार कार्ड
कुल नकद 4,600 रुपये
अन्य अनैतिक व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री ।
बाइट..अनुषा बडोला, सीओ उधम सिंह नगर

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही