गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने जिले भर में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए है, जो चमोली में किसी न किसी कारण से निवास कर रहे हैं। पुलिस की ओर से इस अभियान के तहत पहचान पत्रों, पते की पुष्टि, और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
शनिवार को थाना थराली पुलिस ने समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। पुलिस की जनता से भी अपील है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार और अन्य काम पर न रखें।

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़,एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी,अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू