
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, डिजिटल वॉलियंटर, सीएलजी सदस्यों, महिला मंगल दलों एवं टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी कर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन समेत अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श करने हेतु निर्देशित किया गया। आज क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार द्वारा पैठाणी क्षेत्र के संभ्रांत ब्यक्तियों, व्यापार मंडल के जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दल सदस्यों, राठ टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय के प्रोफेसरों के साथ गोष्ठी की गई, जिसमें सभी के सुझाव एवं क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर पुलिस द्वारा समस्याओं के निराकरण करने के लिए यथासंभव कार्यवाही करने हेतु बताया गया। गोष्ठी में मौजूद सभी व्यक्तियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, नशा मुक्ति, गौवंश से सम्बन्धित अभियान, यातायत से संबधित सुझाव एवं निवारण, साईबर क्राइम व महिला संबधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कहा गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरन्त पुलिस प्रशासन को सूचना दें और अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। साथ ही उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि अपनी-अपनी दुकान व कॉन्प्लेक्स में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाएं।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा