
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। कंडोलिया मैदान में विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीकृष्णा जन्मोत्सव का शुभारम्भ किया।पुलिस परिजनों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक मनोज सागर व उनकी टीम द्वारा गढ़वाली, कुमांऊनी व जौनसारी लोक गीतों व लोकनृत्यों की भव्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान सिद्धि विनायक डांस ग्रुप कोटद्वार द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। पुलिस लाइन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी ’यमराज की पेशी’ नाटक में किए गए जीवंत अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया और दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित मुख्य अतिथिगणों, पत्रकार बन्धुओं, कलाकारों तथा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद कर जनपदवासियों को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी गई। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सभी थानों द्वारा मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी रहीं। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस परिवार का नाम रोशन करने वाले बच्चों, विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों और अच्छी झांकियों को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मेहरचंद, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी आदि मौजूद रहे।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार