देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में कार्यवाही करते हुए दिनांक 13-09-2025 को कोतवाली सहसपुर पर गौकशी तथा अवैध पशु कटान में लिप्त 06 आदतन अपराधियों 01: गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला 02-मुजम्मिल, 03-अमीर उर्फ आमिर उर्फ लालू 04- रैंचौ उर्फ शाहबान उर्फ शहबान 05-शादाब उर्फ फोती तथा 06-उस्मान उर्फ कालु के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी/ पतरासी करते हुए दिनांक 13-09-2025 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01: गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला पुत्र इकराम तथा 02- रैंचौ उर्फ शहबान उर्फ शाहबान पुत्र इकरार को खुशहालपुर सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अन्य वाछिंत अभियुक्तों की की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- सलमान उर्फ मुल्ला पुत्र इकराम निवासा खुशहालपुर सहसपुर देहरादून
2- रैचौ उर्फ शहबान उर्फ शाहबान पुत्र इकरार निवासा खुशहालपुर सहसपुर देहरादून
*आपराधिक इतिहास :-*
*1- अभियुक्त सलमान उर्फ मुल्ला*
1- मु0अ0सँ0- 27/2025 धारा 3/5/11 गौवश सरक्षण अधि0, थाना सहसपुर, देहरादून
2- मु0अ0सँ0- 11/2025 धारा 305/(ए)/331(4)/3(5) BNS थाना सेलाकुई, देहरादून
3- मु0अ0सँ0- 218/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून
*2- अभियुक्त रैंचो उर्फ शहबान उर्फ शाहबान पुत्र इकरार*
1- मु0अ0सँ0- 27/2025 धारा 3/5/11 गौवंश सरक्षण अधि0, थाना सहसपुर, देहरादून
2- मु0अ0सँ0- 58/2023 धारा 429 भादवि व 3/5/11 गौवंश संरक्षण अधि0, थाना सहसपुर, देहरादून
3- मु0अ0सँ0- 11/2025 धारा 305/(ए)/331(4)/3(5) BNS, थाना सेलाकुई, देहरादून
4- मु0अ0सँ0- 218/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून
*पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, कोतवाली सहसपुर
2- व0उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली सहसपुर
3- उ0नि0 विवेक राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला
4- उ0नि0 कविन्द्र सिह राणा
5- का0 सुधीर कुमार
6- का0 कुलदीप सिह
7- का0 विकास त्यागी

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!